Breakingnews
कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मंत्री प्रेमचंद पर पलटवार , माफी की मांग नहीं तो करूँगा मुकदमा….

देहरादून : द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा लगाए गए शराब पीकर सदन में आने के आरोप पर पलटवार किया है। विधायक बिष्ट ने मंत्री प्रेमचंद से माफी मांगने की मांग की है। यदि मंत्री माफी नहीं मांगते, तो उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।
विधायक बिष्ट ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का यह आरोप न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि यह एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ बेहद गंभीर टिप्पणी भी है। बिष्ट ने कहा, “मैं संवैधानिक पद पर हूं और ऐसा कोई कृत्य करना मेरे लिए असंभव है। यदि मंत्री को लगता है कि मैंने सदन में शराब पी है, तो मेरी मेडिकल जांच करवानी चाहिए थी।”
उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का आरोप मुझ पर किया जाता, तो मैं स्वयं ही मेडिकल जांच करवा कर रिपोर्ट मंत्री को सौंपता। बिष्ट ने स्पष्ट किया कि यह आरोप न केवल उनके खिलाफ अपमानजनक है, बल्कि उन्होंने अपनी ईमानदारी और कार्यप्रणाली को लेकर कभी भी कोई गलत काम नहीं किया है।
विधायक ने आगे कहा कि मंत्री को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए, ताकि उनके खिलाफ लगाए गए आधारहीन आरोपों को सही ढंग से खारिज किया जा सके। यदि माफी नहीं मांगी जाती, तो वह कानूनी कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में बलुवाकोट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में आज शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर (UK04 AE 0164) हल्द्वानी की गाड़ी है। जिसमें केवल वाहन चालक सवार था। जबकि बोलेरो (UK18 A 1521) में तीन से चार लोग बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बलुवाकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

तेज रफ्तार को माना जा रहा है हादसे की वजह
प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। मौके पर ASI पूरन सिंह धामी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट और चालक सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
बागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग

Bageshwar News : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप से धरती डोल उठी। बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण हड़ंकप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकले।
Table of Contents
बागेश्वर में भूकंप से डोली धरती
उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप (Earthquake in bageshwar) के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर जिले में भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।
7 बजकर 48 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के झटके
एनएससी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत की बात ये रही कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए लोग
बागेश्वर में आए सुबह-सुबह आए इन झटकों (Earthquake in bageshwar) के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इस की तीव्रता कम थी। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
Cricket6 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket17 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Trending6 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket14 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun7 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत
Tech4 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!
Haridwar4 hours agoहरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू





































