Haridwar
हरिद्वार: खानपुर रेंज में वन विभाग के नियमों की उल्लंघना, मांस खाते वनकर्मी रंगे हाथ पकड़े गए…

हरिद्वार: खानपुर रेंज में वन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रशिक्षणाधीन वन संरक्षक रजत सुमन ने वन रेंज क्षेत्र में वनकर्मियों को मांस खाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई।
वन विभाग के अनुसार, संरक्षित क्षेत्रों में मांसाहार पूरी तरह से प्रतिबंधित है, और यह घटना विभाग के लिए गंभीर उल्लंघन मानी जा रही है। डीएफओ ने बताया कि खानपुर रेंज में सूचना मिली थी कि वहां संरक्षित प्रजातियों के जीवों को लाया जा रहा है, जिसके बाद जांच टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में एक मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#KhanpurRange #ForestDepartment #WildlifeProtection #IllegalHunting #Investigation
Haridwar
कांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रविवार को संपन्न हो गई है। लेकिन इसके बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं इनसे स्थानीय लोग और श्रद्धालु बेहद ही परेशान हैं। दरअसल गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है जिस से बदबू भी आ रही है।
Table of Contents
कांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा भले ही संपन्न हो चुकी हो, लेकिन यात्रा के समापन के बाद गंगा घाटों की जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद ही चिंताजनक और प्रशासनिक दावों की पोल खोलने वाली है। पवित्र गंगा के घाटों पर जगह–जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्लास्टिक, कपड़े, भोजन सामग्री और अन्य कचरे का अंबार साफ देखा जा सकता है। घाटों के आसपास से गुजरते ही बदबू का एहसास हो रहा है। जिससे स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों ही परेशान हैं।
गंदगी के कारण स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों परेशान
शारदीय कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। प्रशासन ने यात्रा से पहले साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे और जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की थी। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।

शारदीय कावड़ यात्रा खत्म होते ही घाटों की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई दिखाई दे रही है। नगर निगम की टीम अब तक पूरी तरह से कूड़ा उठाने में नाकाम रही है, जिससे कई स्थानों पर हालात बदतर बने हुए हैं।
नगर निगम की सक्रियता पर उठ रहे सवाल
श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र है, लेकिन यहां फैली गंदगी देखकर बेहद दुख हो रहा है। उनका आरोप है कि हरिद्वार प्रशासन की लापरवाही के साथ-साथ कई दुकानदारों ने भी अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभाई। नगर निगम की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
धर्मनगरी की पहचान स्वच्छता और पवित्रता से है, लेकिन मौजूदा हालात इस पहचान को धूमिल कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक गंगा घाटों की सफाई केवल कागजी दावों तक सीमित रहेगी और कब जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई दिखाई देगी।
Haridwar
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हरिद्वार, 300 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Happy maha shivratri 2026 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय हो उठी है। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तटों और विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल रही है।
Table of Contents
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हरिद्वार
महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के शिवमंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर रहे हैं।
दक्षेश्वर महादेव मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें
विशेष रूप से हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बना अद्भुत संयोग
मंदिर के मुख्य प्रबंधक महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि इस वर्ष की महाशिवरात्रि अत्यंत विशेष है, क्योंकि करीब 300 वर्षों बाद ऐसा ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। उनके अनुसार ग्रहों की विशेष स्थिति और शुभ योग के कारण इस दिन किया गया पूजन, रुद्राभिषेक और व्रत अनंत गुना फलदायी माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चार पहर की पूजा, भस्म आरती और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से संयम, श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने की अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी पावन अवसर है।
Haridwar
महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य विभाग, निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी

Haridwar News : हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले खाद्य विभाग एक्शन में नजर आ रहा है। खाद्य विभाग ने आज कावड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर से लेकर हरकी पैड़ी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खामियां मिलने पर सात कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
Table of Contents
महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में खाद्य विभाग की सख्ती
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कावड़ पटरी मार्ग चिड़ियापुर, चंडीघाट और हरकी पैड़ी क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने कुल 28 खाद्य प्रतिष्ठानों और कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज केंद्रों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 7 खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया। मौके पर एक्सपायरी हो चुकी स्लाइस, स्टिंग, फैंटा, लिम्का सहित कुल 118 बोतलें जब्त कर नष्ट करवाई गईं।
मिलावट किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी बर्दाश्त
निरीक्षण के दौरान स्लाइस, क्रीमवेल केसर बादाम मिल्कशेक और स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। ज्वालापुर स्थित निर्मल इंटरप्राइजेज डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर में भी खामियां पाई गईं। जहां खाद्य सामग्री जमीन पर रखी मिली और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

केंद्र संचालक को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि पर्व के दौरान मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Cricket9 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd T20I फैंटेसी प्रीव्यू और मैच भविष्यवाणी
Breakingnews10 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Cricket10 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…
Trending4 hours agojee mains result 2026 :कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?, सामने आई बड़ी अपडेट, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Roorkee10 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Job9 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Breakingnews8 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
big news6 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, मेडिकल रिलीफ पोस्ट की बढ़ाई जाएगी संख्या












































