Connect with us

Ramnagar

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…

Published

on

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी...

हरिद्वार में बाघों की मौत के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट

रामनगर : हरिद्वार वन प्रभाग में सामने आए कथित टाइगर पोचिंग (बाघ के अवैध शिकार) मामले के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कॉर्बेट प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाते हुए विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। अगले 15 दिनों तक रिजर्व क्षेत्र में गश्त, निगरानी और इंटेलिजेंस गतिविधियों को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और विशेष अभियान

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार वन प्रभाग में टाइगर पोचिंग से जुड़े गंभीर मामले के बाद पूरे कॉर्बेट क्षेत्र में अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर निम्नलिखित कदम उठाए जा रहे हैं:

  • लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग और ब्लैक मार्च: संवेदनशील सीमाओं और इंटरस्टेट बॉर्डर क्षेत्रों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश सीमा से लगे इलाकों में वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी।
  • रात्री गश्त और SOG सक्रिय: रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को एक्टिव मोड पर रखा गया है।
  • छुट्टियों पर रोक: सभी रेंज अधिकारियों, एएफओ (AFO) तथा फील्ड स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और फिलहाल किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
  • लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क: आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी के लिए लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है। उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने साफ कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सूचना या मुखबिर से मिले इनपुट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

क्या था हरिद्वार का मामला?

बीते सोमवार को हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट (कंपार्टमेंट संख्या नौ) में करीब दो साल की उम्र के दो बाघों के शव बरामद होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था।

  • घटना का कारण: पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि एक बाघिन ने उनकी भैंस का शिकार किया था। इसके बाद कथित तौर पर उसी भैंस के मांस पर खेतों में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ डाल दिया गया, जिसे खाने से दोनों बाघों की मौत हो गई।
  • अंगों की तस्करी की कोशिश: आरोप है कि बाघों की मौत के बाद उनके पैर काटकर अंगों को बेचने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही वन विभाग ने कार्रवाई कर दी।
  • कार्रवाई: इस मामले में जंगल में रहने वाले कुछ वन गुज्जरों पर जहरीला पदार्थ देकर बाघों को मारने का आरोप लगा है। जांच के दौरान चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

कॉर्बेट प्रशासन का कहना है कि वन्यजीव अपराधों को रोकने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी और किसी भी अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

big news

रामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!, पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा

Published

on

RAMNAGAR NEWS

Ramnagar News : रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट से एक नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।

रामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!

रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की। जिसमें 52 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इनपुट मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और रिसॉर्ट के विभिन्न कमरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई संदिग्ध लोग मौके पर मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

मौके से शराब, नकदी और संदिग्ध सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब, नकदी और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट परिसर में बिना वैध लाइसेंस के बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।

Ramnagar News

जांच के दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित भूमिका भी सामने आई है। हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी

फिलहाल सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और मामले की हर कड़ी को खंगालने में जुटी है। वहीं, रेस्क्यू की गई युवतियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Continue Reading

Ramnagar

रामनगर : खत्म होगा भक्तों का इंतजार, इस दिन खुलेंगे गर्जिया देवी मंदिर के कपाट

Published

on

ramnagar news

Ramnagar News : रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही दर्शन शुरू होने की उम्मीद है। मंदिर को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किया गया था, लेकिन अब प्रशासनिक स्तर पर इसे दोबारा खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

इस दिन खुलेंगे गर्जिया देवी मंदिर के कपाट

5 जुलाई 2026 से श्रद्धालु फिर से मां गर्जिया के दर्शन कर सकेंगे। सिंचाई विभाग, रामनगर के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन के अनुसार, मंदिर के मुख्य टीले की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य किए जाने थे। इसी उद्देश्य से मंदिर को 30 जून 2026 तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया था। विभाग का लक्ष्य मंदिर परिसर और टीले को सुरक्षित बनाकर भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को कम करना था।

Ramnagar News

निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोका गया

मानसून के आगमन और लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माण एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों को फिलहाल आगे बढ़ाना संभव नहीं है। मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने इन कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि वर्षाकाल के दौरान सुरक्षा कार्य जारी रखना व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में यदि जिला प्रशासन उचित समझे तो 5 जुलाई 2026 से मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोबारा खोला जा सकता है।

Continue Reading

Ramnagar

रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

Published

on

RAMNAGAR NEWS

Ramnagar News : रामनगर कोतवाली पुलिस ने लूट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ढाई महीने से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

रामनगर में लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, आखिरकार एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे दिल्ली से दबोच लिया। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को ग्राम तुमड़िया डाम निवासी सुरजीत सिंह अपनी स्कूटी से हाथीडगर से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास से 10 हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था बदमाश

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी आयुष, अनिल और प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,जबकि चौथा आरोपी साहिल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

Ramnagar News

उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वो पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने 16 मई को साहिल पर 10 हजार का इनाम घोषित किया।

आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

एसओजी और रामनगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार की जा रही तलाश के बाद आरोपी साहिल को दिल्ली के गगन विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रामनगर लेकर आई और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

रामनगर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
chamoli news
big news1 hour ago

बद्रीनाथ चढ़ावा मामले को लेकर मौन व्रत पर बैठे लखपत बुटोला, BKTC अध्यक्ष को हटाने की मांग

saurav joshi
Blog2 hours ago

कौन हैं saurav joshi ? जानें भारत के नंबर 1 व्लॉगर की उम्र, कमाई और शादी की पूरी कहानी!

Kusumgar Ltd IPO
Business4 hours ago

Kusumgar Ltd IPO: जानिए डेट, प्राइस बैंड, जीएमपी और कंपलीट फाइनेंशियल रिव्यू

uttarakhand weather update
uttarakhand weather4 hours ago

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

roorkee news
Roorkee5 hours ago

रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Best Places To Visit In Dehradun
Blog6 hours ago

Best Places To Visit In Dehradun : देहरादून में घूमने की बेहतरीन जगहें (2026 गाइड)

How To Make Dream11 Team
Cricket6 hours ago

Dream11 में जीतने वाली टीम कैसे बनाएं? जानिए 10 आसान और असरदार टिप्स

CHAMPAWAT NEWS
Champawat7 hours ago

बड़ी खबर : चंपावत DM के छापे से UPCL में मचा हड़कंप, XEN समेत 6 कर्मचारी गायब

DEHRADUN NEWS
Dehradun23 hours ago

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, बने सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले गर्वनर

uttarakhand news
big news23 hours ago

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 20 लाख में बिकती हैं सरकारी नौकरियां, खुद मंत्री करते हैं इनका सौदा

rudrapur news
Udham Singh Nagar1 day ago

छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ENG vs IND Dream11 Team 3rd T20i 2026
Cricket1 day ago

ENG vs IND 3rd T20I 2026: फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, कप्तान-वाइस कप्तान और मैच प्रेडिक्शन

Uttarakhand Politics
Uttarakhand1 day ago

पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Agnipath Yojna 2026 Latest Updates
National1 day ago

Agnipath Yojna 2026: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! देखें लेटेस्ट अपडेट…

uttarakhand politics
Politics1 day ago

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन

uttarakhand weather update
uttarakhand weather4 hours ago

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

roorkee news
Roorkee5 hours ago

रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Best Places To Visit In Dehradun
Blog6 hours ago

Best Places To Visit In Dehradun : देहरादून में घूमने की बेहतरीन जगहें (2026 गाइड)

CHAMPAWAT NEWS
Champawat7 hours ago

बड़ी खबर : चंपावत DM के छापे से UPCL में मचा हड़कंप, XEN समेत 6 कर्मचारी गायब

DEHRADUN NEWS
Dehradun23 hours ago

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, बने सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले गर्वनर

uttarakhand news
big news23 hours ago

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 20 लाख में बिकती हैं सरकारी नौकरियां, खुद मंत्री करते हैं इनका सौदा

How To Make Dream11 Team
Cricket6 hours ago

Dream11 में जीतने वाली टीम कैसे बनाएं? जानिए 10 आसान और असरदार टिप्स

saurav joshi
Blog2 hours ago

कौन हैं saurav joshi ? जानें भारत के नंबर 1 व्लॉगर की उम्र, कमाई और शादी की पूरी कहानी!

Kusumgar Ltd IPO
Business4 hours ago

Kusumgar Ltd IPO: जानिए डेट, प्राइस बैंड, जीएमपी और कंपलीट फाइनेंशियल रिव्यू

chamoli news
big news1 hour ago

बद्रीनाथ चढ़ावा मामले को लेकर मौन व्रत पर बैठे लखपत बुटोला, BKTC अध्यक्ष को हटाने की मांग

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel