Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर 70 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनकर तैयार, वाहनों का ट्रायल सफल…

रुद्रप्रयाग: केदारघाटी और केदारनाथ को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में मंदाकिनी नदी पर 70 मीटर स्पान का बैली ब्रिज अब बनकर तैयार हो गया है। इस पुल पर वाहनों के संचालन का ट्रायल भी सफल रहा है। आगामी केदारनाथ यात्रा के दौरान इसी पुल से वाहनों का संचालन किया जाएगा।
यह पुल भारतीय सेना के विशेष सहयोग से बनाया गया है। पिछले साल जुलाई में कुंड में मंदाकिनी नदी पर स्थित 48 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। तब वाहनों का संचालन कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ मोटर मार्ग से गुप्तकाशी होते हुए किया गया था।
वहीं, अब लोनिवि ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस पुल के बराबर में नया बैली ब्रिज बना दिया है, जिसे एनएच के विशेषज्ञों की उपस्थिति में ट्रायल किया गया, और यह सफल रहा।
इसके अलावा, हाईवे सुधारीकरण के तहत पहले चरण में कुंड से भीरी के बीच पैच भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम तेजी से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे का चौड़ीकरण कार्य कर रही कंपनियों ने अप्रैल तक हाईवे को यात्रा के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
ओंकार पांडेय, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि ने बताया: “केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को दुरुस्त करने का काम कार्यदायी संस्थाओं ने शुरू कर दिया है। कुंड में बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है और वाहन संचालन का ट्रायल सफल रहा है। अब आगामी यात्रा में इसी पुल से वाहन संचालित किए जाएंगे।
big news
केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा में मौसम खराब होने के कारण पैदल मार्ग पर भूस्खलन हो गया। चीड़बासा के पास पत्थर गिरने के कारण एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।
Table of Contents
केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।
पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत
हादसे के दौरान रास्ते में फंसे करीब 1100 यात्रियों को भी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार, 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना मिली थी।

बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में एक बच्चा आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद बच्चे के शव को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी तक पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
Breakingnews
रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में आमने-सामने टकराईं कार-बाइक
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बोरा निवासी 55 वर्षीय शिव लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर तैनात थे। वह ड्यूटी के सिलसिले में रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के समीप सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि कार नागनाथ पोखरी की दिशा में जा रही थी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Rudraprayag
उत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Rudraprayag News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति से कथित साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की रकम ठग ली।
Table of Contents
उत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी
उत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फेसबुक पर चल रहे ‘KBC चेहरा पहचानो गेम’ में इनाम जीतने का झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।पीड़ित को शुरुआत में बताया गया कि उसने 8.5 लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन जीता है। इनाम की रकम और कार दिलाने के नाम पर ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क का हवाला देकर अलग-अलग समय पर पैसे जमा करवाए।
फेसबुक गेम के बाद आया इनाम का मैसेज
शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने 14 जनवरी 2026 को फेसबुक पर ‘KBC चेहरा पहचानो’ नाम से चल रहे गेम में हिस्सा लिया था। इसके कुछ समय बाद उन्हें मैसेज मिला कि उन्होंने 8.5 लाख रुपये का इनाम जीत लिया है।
इसके बाद नितिन नाम के एक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इनाम की रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी।
पहले 1,550 रुपये लिए, फिर बढ़ती गई रकम
ठगों ने शुरुआत में टैक्स के नाम पर 1,550 रुपये जमा करवाए। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से पीड़ित से संपर्क किया गया और इनाम की रकम जारी करने के लिए नए-नए शुल्क बताए जाने लगे।

हर बार किसी न किसी प्रक्रिया, टैक्स या अन्य चार्ज का हवाला देकर पैसे मांगे गए। इनाम मिलने की उम्मीद में पीड़ित कथित तौर पर लगातार रकम जमा करते रहे।
PM, उद्योगपति और अभिनेता की फोटो दिखाकर बनाया भरोसा
शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए प्रधानमंत्री, एक बड़े उद्योगपति और एक चर्चित अभिनेता की तस्वीरों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही RBI से जुड़े होने का दावा करने वाले कथित फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए।
इन दस्तावेजों और तस्वीरों के जरिए पीड़ित को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि पूरी प्रक्रिया वास्तविक है। ठगों ने यह भी बताया कि 8.5 लाख रुपये के अलावा उन्हें एक चार पहिया वाहन भी इनाम में मिला है।
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Haridwar6 hours agoशादी में जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में काल बनकर आई कार, 3 की मौत, 10 घायल
Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 641 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा
big news5 hours agoकेदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत
Dehradun1 hour agoवोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग











































