Dehradun
देहरादून: मतांतरण के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

देहरादून: दीप नगर इलाके में एक घर पर चल रहे कथित धर्मांतरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों के कड़े विरोध के बाद नेहरू कॉलोनी थाने पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह नाम के विकलांग और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के परिवार के पास पिछले कई महीनों से एक महिला सुदेश, उत्तर प्रदेश निवासी पास्टर विजय और खुशी नाम के लोग आ रहे थे। आरोप है कि ये लोग फ्री दवाइयां, मकान बनवाने और आर्थिक मदद का लालच देकर हिंदू समुदाय का मतांतरण कराने का दबाव बना रहे थे।
राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने इस दबाव का विरोध किया…लेकिन आज तड़के तीनों फिर आए और आर्थिक मदद का लालच देकर दबाव बनाना शुरू किया। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट भी की। पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल की…जिसके बाद पास्टर विजय बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जब यह घटना हिंदू संगठनों के सामने आई…तो उन्होंने तुरंत दीप नगर चौकी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एफआईआर की मांग की। इस दबाव के बाद पुलिस ने सुदेश, विजय और खुशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इस मौके पर पार्षद राकेश पंडित के अलावा आर्य वीर दल, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भैरव सेना, हिंदू एकता परिषद, रूद्र दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने मतांतरण जैसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Uttarakhand
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला

DEHRADUN POLICE TRANSFER: देहरादून में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर बदले गए
DEHRADUN POLICE TRANSFER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. इस दौरान दो इंस्पेक्टर और 11 सब-इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं. खास बात ये रही कि कोतवाली पटेल नगर में प्रभारी रहे चंद्रभान अधिकारी के हरिद्वार ट्रांसफर के बाद अब ये जिम्मेदारी इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को सौंपी गई है.
मुख्य बिंदु
दो इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टर तबादले
इसके साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
यहाँ देखें तबादला सूची
- इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं – विकासनगर से प्रभारी, कोतवाली पटेल नगर
- इंस्पेक्टर राजीव रौथान – पुलिस लाइन से प्रभारी, विकासनगर
- उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल – जौलीग्रांट से रानीपोखरी
- उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल – विकासनगर से बसंत विहार
- उपनिरीक्षक अजय भट्ट – बसंत विहार से विकासनगर
- महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी – डालनवाला से साइबर क्राइम सेल
- उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा – ऋषिकेश से बिधौली चौकी, प्रेमनगर
- उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी – बिधौली चौकी से ऋषिकेश
- उपनिरीक्षक चिंतामणि मैथानी – एसओजी ग्रामीण से जॉली ग्रांट चौकी प्रभारी
- उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी – पटेल नगर से डोईवाला
- महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव – ऋषिकेश से रायवाला
- उपनिरीक्षक सूरज कंडारी – पुलिस लाइन से चकराता
- अपर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह – पुलिस लाइन से चकराता
Uttarakhand
देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार

OPERATION NIGHT WATCH: देहरादून में हुड़दंगी छात्रों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
मुख्य बिंदु
हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती
पिछले दो दिनों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके 21 चार-पहिया व 50 दो-पहिया वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा हूटर, काले शीशे और रैश ड्राइविंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 38,500 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 21 मामलों में कोर्ट चालान भी किए गए।

ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
रात में सघन चेकिंग अभियान, 2600+ वाहनों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने 2663 वाहनों की चेकिंग की और 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। वहीं, रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इस दौरान 99 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹49,500 का जुर्माना भी लगाया गया।
एसएसपी की चेतावनी, हुड़दंगी छात्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी देहरादून ने साफ तौर पर कहा है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के नाम पर रात में अनावश्यक रूप से घूमना, हुड़दंग करना या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित संस्थान से निष्कासन (रस्टिकेशन) की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
दून पुलिस का ऑपरेशन नाइट वॉच(OPERATION NIGHT WATCH)
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों की पहचान करें और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। साथ ही, रात में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार स्थान बदल-बदल कर चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Uttarakhand
Dehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप

DEHRADUN NEWS: देहरादून में स्थित SGRR से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने मेडिकल शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। कॉलेज की पीजी छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्य बिंदु
कार में मिला SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा का शव
पुलिस के मुताबिक, एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की छात्रा डॉ. तनवी पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे अपनी कार में अचेत अवस्था में मिलीं। इसके बाद, परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
कॉलेज की HOD पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप
मृतका के पिता डॉ. ललित मोहन, जो हरियाणा के अंबाला सिटी के निवासी हैं, ने कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में ये भी कहा गया है कि सितंबर 2023 से पढ़ाई कर रही तनवी पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थीं। खास तौर पर, दिसंबर 2025 में विभागाध्यक्ष बदलने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि उन्हें लॉग बुक में कम अंक दिए जा रहे थे, साथ ही फेल करने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं, फीस जमा होने के बावजूद अतिरिक्त धनराशि की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।
एक दिन पहले ही पिता को फोन कर बताई परेशानी
घटना से ठीक पहले तनवी ने अपने पिता से फोन पर बातचीत की थी और अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। उन्होंने रात करीब 11:15 बजे घर आने का संदेश भी भेजा था, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क अचानक टूट गया। इसके बाद परिजन अंबाला से देहरादून पहुंचे और अस्पताल मार्ग पर खड़ी कार में उन्हें अचेत अवस्था में पाया। जांच के दौरान कार अंदर से लॉक पाई गई। साथ ही, उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ था और कार के भीतर इंजेक्शन से संबंधित सामग्री भी मिली, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, छात्रा पहले से मानसिक स्वास्थ्य उपचार ले रही थीं और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल, यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर जहां परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
big news23 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
Uttarakhand24 hours agoदेहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सर्विस शुरू, 14 घंटे का सफ़र 60 मिनट में, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
Uttarakhand18 hours agoदेहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
Roorkee22 hours agoअष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन
big news20 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Dehradun20 hours agoदुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, देवी स्वरूपा बालिकाओं का लिया आशीर्वाद
Uttarakhand22 hours agoHARIDWAR NEWS: NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Cricket2 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम







































