Breakingnews
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है धामी सरकार।

देहरादून – अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रदेश में धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

बंसल ने अपने पत्र में कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व मे भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरा विश्व इस समय राममय है। आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है। प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि लोग धूमधाम से यह उत्सव मना सकें। बंसल ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां के लोगों के मन में सनातन बसा है। यहां से एक विशेष संदेश अयोध्या धाम जाना चाहिए। उत्तराखंड का संपूर्ण जनमानस व रामभक्त इस पावन पुण्य आयोजन का साक्षी बने इसमें सार्वजनिक अवकाश के माध्यम से सरकार का सहयोग अपेक्षित है।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
आज के दिन गंगा स्नान के बाद होता तर्पण व दान
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं।

गंगा स्नान से मिलती है आत्मिक शांति
वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है। गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है। यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Cricket16 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Uttarakhand16 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Cricket16 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand15 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….
Uttarakhand14 hours agoकुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand14 hours agoनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर गुलजार हुई सरोवर नगरी…..
Uttarakhand12 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….
Uttarakhand11 hours agoलैंड फ्रॉड पर गढ़वाल आयुक्त सख्त : 45 मामलों का निस्तारण, धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…










































