Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में मंडलायुक्त दीपक रावत ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया विशेष जोर

रूद्रपुर: भारत सरकार द्वारा चिन्हित आकांक्षी जनपद व आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त दीपक रावत ने स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
जिला सभागार में बैठक लेते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि समाजिक व आर्थिक संकेतांको में पिछड़े जनपद व ब्लाक को भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद व ब्लाक चिन्हित किये गये है। जिसमे जनपद उधमसिंह नगर व विकास खण्ड गदरपुर शामिल है। उन्होने कहा भारत सरकार द्वारा सामाजिक व आर्थिक रूप से वास्तविक पिछड़ो को चिन्हित कर उनको विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन स्तर को उठाकर उन्हे विकास की मुख्य धारा से जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होने पूरे भारत में चिन्हित 112 आकांक्षी जनपदों में उधमसिंह नगर 04वां स्थान आने पर सभी को बधाई दी।
मण्डलायुक्त ने नीति आयोग के सामाजिक व आर्थिक संकेतांको पर किये जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत पंजीकरण करने व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने संस्थागत प्रसव और बढ़ाने के निर्देश दिये साथ ही शतप्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को दिये। उन्होने अल्ट्रासांड मशीनों को नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये ताकि प्रसव पूर्ण लिंग निर्धारण कतई न हो सकें व बालक-बालिका अनुपात बढ़ाया जा सकें। उन्होने कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उनपर पैनी नजर रखते हुए कुपोषण से बाहर निकालने के निर्देश डीपीओ को दिये साथ ही पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत पोषण आहार वितरित करने के निर्देश भी दिये। उन्होने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जनपद में शतप्रतिशत टीबी मरीजों को चिन्हित करते हुए उनकी जांच व दवा वितरण करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने सभी विद्यालयों में विद्युत, पेयजल, शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिये। उन्होने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होने ग्रीष्मकालिन धान पर रोक लगाने पर सराहना करते हुए गन्ना, मक्का, दलहन, तिलहन को बढ़ावा देने के निर्देश दिये साथ ही सभी किसान बन्धुओं को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करने व कृषकों को समय से उन्नत बीज, उर्वरक भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों मेें इंटरनेट व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल अन्य ढाचागत विकास पर भी विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये। उन्होने जनपद में शतप्रतिशत बैंक खातों को आधार से जोड़ने, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाते हुए समाजिक व आर्थिक संकेतांकों में सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देते हुए उनकों समाजिक व अर्थिक रूप से मजबूत करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को नीति आयोग की बेवसाईड को नियमित देखने व नवाचार कार्य को आत्मसात करते हुए कार्य करने के निर्देश भी दिये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील ने पीपीटी के माध्यम से आकांक्षी जनपद व ब्लाक गदरपुर की विस्तृत जानकारिया दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएमओ यूसी तिवारी, संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, महाप्रन्धक उद्योग विपिन कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, सहायक निदेशक दुग्ध राजेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, सिंचाई बीएस डांगी, आरडब्लूडी अमित भारती, पेयजल निगम सुनील जोशी, एलडीएम चिराग पटेल, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
नाली में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत, नहीं हो सकी शिनाख्त
RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में वीरजी होटल के पास गली में एक युवक का शव नाली में पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर में नाली में मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिडकुल ढाल के पास वीरजी होटल वाली गली में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
ये भी पढ़ें- RUDRAPUR NEWS: उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी सफलता, हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अब तक नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई. वहीं स्थानीय निवासी नमिता हल्दार ने पुलिस को बताया कि जब आज सुबह करीब 7:30 बजे वो अपने घर में थी, तभी एक व्यक्ति ने बाहर से आवाज लगाकर उनसे रोटी मांगी. जिस पर उन्होंने कहा कि अभी रोटी नहीं बनी है, जिसके बाद व्यक्ति घर के बाहर नाली के किनारे बने स्लैब के ऊपर बैठ गया.
स्थानीय लोगों से रोटी मांग रहा था मृतक
सुबह लगभग 9 बजे जब उनकी बेटी फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकली तो उसने बताया कि वो व्यक्ति नाली में पड़ा हुआ है. जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाली से बाहर निकालकर जांच शुरू की. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- HARIDWAR NEWS: फर्जी जमानत कांड के आरोपी ने कोर्ट पेशी से पहले तोड़ा दम, पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप
पुलिस फिंगरप्रिंट लेकर कर रही पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई भी पहचान सम्बन्धी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिसके चलते उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. अनुमान के मुताबिक उसकी उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया. पुलिस ने शव के फिंगरप्रिंट लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के सभी थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि किसी दर्ज गुमशुदगी से उसका मिलान किया जा सके. फिलहाल जांच जारी है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR NEWS: उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी सफलता, हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर में अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
RUDRAPUR NEWS: ऊधम सिंह नगर पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जसपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे हथियारों का जखीरा बरामद किया है.
मुख्य बिंदु
जसपुर में दो आरोपियों से हथियारों का जखीरा बरामद
जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को पुलिस ने जसपुर के पतरामपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड कट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और STF ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक-एक 32 बोर पिस्टल और कुल 10 जिंदा कारतूस बरामद किए.
ये भी पढ़ें – चाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
पुलिस ने कार समेत आरोपियों को लिया हिरासत में
जिसके बाद कार की तलाशी लेने पर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ. जिसमें 12 बोर की दो पंप एक्शन गन भी बरामद हुईं. इस तरह मौके से कुल 2 पिस्टल, 2 पंप एक्शन गन, 10 कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई.
ये भी पढ़ें – ऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली जसपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शस्त्रों और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ाई जा रही है.
Udham Singh Nagar
काशीपुर में द्रोणा सागर इलाके से पकड़ा गया 6वां तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Kashipur News : उत्तराखंड में वन्यमानव जीव संघर्ष बढ़ता ही जा रही है। आए दिन तेंदुए, भालू और बाघ के हमले की खबरें सामने आती रहती हैं। पहाड़ों पर तो जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रही रहा है। लेकिन मैदानी इलाके भी इस अछूते नहीं है।
Table of Contents
काशीपुर में द्रोणा सागर इलाके से पकड़ा गया 6वां तेंदुआ
काशीपुर में लंबे समय से तीर्थ द्रोणा सागर और चैती मेला परिसर के आसपास गुलदार दिखने से दहशत का माहौल था। गुलदार द्वराा कई पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बनाने के कारण लोगों में डर था। वन विभाग की टीम ने इस इलाके से एक नहीं दो नहीं बल्कि छह तेंदुओं को पकड़ा है।
तेंदुएं की मूवमेंट के कारण डर के साए में जी रहे थे लोग
द्रोणा सागर क्षेत्र में सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। लेकिन इस इलाके में लगातार तेंदुएं की मूवमेंट के कारण लोग डर के साए में जीने को मजबूर हो गए थे। स्थानीय लोग लगातार इसे पकड़ने की मांग कर रहे थे। लेकिन जब वन विभाग वे एक तेंदुए को पकड़ा तो इसके बाद भी तेंदुए नजर आ रहे थे। जिसे देखते हुए वन विभाग ने एक साथ कई पिंजरे इलाके में लगाए। जिसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच तेंदुए पकड़े गए।
19 मार्च से इस क्षेत्र में लगने जा रहा है प्रसिद्ध चैती का मेला
पांच तेंदुए पकड़े जाने के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे गोविषाण टीला क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। जिसके बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। राहत की बात इसलिए भी है क्योंकि 19 मार्च से इस क्षेत्र में प्रसिद्ध चैती का मेला लगने जा रहा है।
आगामी दिनों में लगने वाले मेले के कारण भी लोगों को अनहोनी का डर सता रहा था। लेकिन छठवें तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद मेला समिति, स्थानीय लोगों के साथ हील प्रशासन की चिंता भी खत्म हो गई है। स्थानीयों का कहना है कि अब तो सुबह आसानी से मार्निंग वॉक कर सकते हैं इसके साथ ही मेले का आनंद भी ले सकते हैं।
Breakingnews7 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news7 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National5 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news2 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Pithoragarh7 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
National3 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Udham Singh Nagar4 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
almora1 hour agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण







































