Dehradun
उत्तराखंड ने 100 करोड़ में तैयार किया खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, भारतीय खेल प्राधिकरण करेगा देखरेख…

देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान, उपकरण, स्वीमिंग पूल और अन्य खेल अवस्थापनों की देखरेख भविष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा की जा सकती है। इससे न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को लाभ होगा, क्योंकि साई के माध्यम से इन सुविधाओं की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।
यह कदम उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के खिलाड़ियों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अभ्यास करने से खिलाड़ी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस तरह से देव भूमि की पहचान खेल भूमि के तौर पर भी स्थापित हो सकती है।
केंद्र सरकार की सचिव और साई की महानिदेशक सुजाता चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को देहरादून का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेल स्थलों का निरीक्षण किया और तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। महाराणा प्रताप स्टेडियम की शूटिंग रेंज में पेरिस ओलंपिक में उपयोग किए गए 160 इलेक्ट्रॉनिक टारगेट की स्थिति भी देखी। सुजाता चतुर्वेदी ने राज्य द्वारा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की सराहना की।
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद इन खेल अवस्थापनों की देखरेख के लिए साई की मदद ली जा सकती है। केंद्र सरकार साई के माध्यम से इन सुविधाओं की देखरेख सुनिश्चित कर सकती है। राज्य में पहले से साई के स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर संचालित हैं, जो इन स्थलों की देखरेख में मदद कर सकते हैं।
राज्य सरकार इस विषय पर पहले ही चिंतित है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण और सुविधाएं जुटाई हैं, जिनकी भविष्य में देखरेख के लिए खेल अकादमी बनाने पर विचार किया जा रहा है।
अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव, खेल ने कहा कि हालांकि अभी तक साई की देखरेख के बारे में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन खेलों के बाद इन अवस्थापनों की देखरेख को लेकर साई के डीजी से वार्ता की योजना बनाई जा रही है।
#UttarakhandSportsInfrastructure, #100CroreSportsFacilities, #SaiSupervisioninUttarakhand, #NationalGamesInfrastructure, #OlympicStandardSportsFacilities
Dehradun
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu’s Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। शनिवार को वो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सुरक्षा बल
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून के महत्वपूर्ण चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के निर्धारित आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दून शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की हो रही जांच
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम को समय रहते रोका जा सके।
Dehradun
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विशेष पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।
Table of Contents
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
देहरादून सहित राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और देश को नई दिशा मिली है।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Ramnagar22 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Breakingnews20 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
big news3 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
big news2 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nainital46 minutes agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket3 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket28 minutes agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun26 minutes agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत






































