Uttarakhand
उत्तरकाशी: वरुणावत पर्वत से रुक-रुक कर हो रहा भूस्खलन, लोगों को सता रहा डर,गिर रहे बड़े-बड़े बोल्डर।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में बारिश के बीच वरुणावत पर्वत से भूस्खलन अभी भी रुक-रुक हो रहा है। अचानक बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे इनका बस्ती तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पल-पल लोगों को डर सता रहा है।

अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन अचानक बोल्डर गिरने लगे हैं। बोल्डर ऊपर जंगलों में अटक रहे हैं, इसलिए बस्ती तक अभी नहीं पहुंचे हैं। हालांकि खतरा बरकरार है। मंगलवार को भूस्खलन की तेज आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और घर छोड़कर बाहर भागे। मस्जिद मोहल्ला निवासी अनिता व बीना ने बताया कि बच्चे पढ़ रहे थे, फिर वो अचानक घर से भागकर नीचे आ गए। आवाज बहुत तेज थी।
वरुणावत पर्वत का बड़ा हिस्सा दरकने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही एडीएम रजा अब्बास व एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। केंद्र के अधिकारी भी फोकस लाइट से भूस्खलन की स्थिति देखने में जुटे हैं।
वरुणावत पर्वत पर एक हफ्ते में दूसरी बार भूस्खलन हुआ है। बीते मंगलवार(27 अगस्त) को भी यहां भूस्खलन हुआ था। पर्वत से अचानक आवासीय क्षेत्रों के आसपा यस बोल्डर गिरे तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटना ने वर्ष 2003 में हुए भूस्खलन की कड़वी यादें ताजा कर दीं।
असी और वरुणा नदियों के बीच उत्तरकाशी शहर वरुणावत पर्वत की तलहटी में बसा हुआ है। वरुणावत पर्वत पंचकोसी वारुणी यात्रा के साथ इस पर स्थित पौराणिक मंदिराें के लिए तो प्रसिद्ध है ही। यह वर्ष 2003 के विनाशकारी भूस्खलन के लिए याद किया जाता है।
साल 2003 में अचानक ही इस पर्वत से जब भूस्खलन शुरू हुआ तो तीन से चार जोन में बोल्डर व मलबा गिरता था। सबसे मुख्य भटवाड़ी रोड पर वर्तमान सब्जी मंडी के पास वाला क्षेत्र था। इसके बाद मस्जिद मोहल्ले सहित गोफियारा वाले क्षेत्र तक और तांबाखाणी रोड पर भी बोल्डर गिरते हैं।

उस भूस्खलन में भटवाड़ी रोड के कई बहुमंजिला भवन जमीदोंज हो गए थे। तब एक बड़ी आबादी को खतरे वाली जगह से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था। अब करीब 21 साल बाद दोबारा से वरुणावत पर्वत से बोल्डर गिरने से लोग डर गए हैं।
uttarakhand weather
इस बार गुलाबी ठंड का इंतजार छोड़िए, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से अक्टूबर में ही लोगों को गुलाबी ठंड के बजाय तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अक्टूबर में ही बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान तेजी से नीचे जा सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ेगा।
बारिश के बाद कई इलाकों में ठंड ने दी दस्तक
मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। देहरादून में बारिश के बीच अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सहस्रधारा में सबसे ज्यादा 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर बढ़ने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस होने की संभावना है।
आज कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
सात अक्टूबर को देहरादून के साथ अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
Ramnagar
रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, अध्यक्ष पद की फिर होगी वोटों की गिनती

Ramnagar News : रामनगर के पीएनजी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के नतीजे पर अब एक बार फिर तस्वीर साफ होगी। चुनाव परिणाम को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती के आदेश दिए हैं।
Table of Contents
रामनगर छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद के वोटों की होगी रिकाउंटिंग
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रामनगर के पीएनजी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को लेकर अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती कराने के निर्देश दिए हैं। यह रिकाउंटिंग छात्रसंघ चुनाव के दौरान गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निगरानी में होगी।
हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के निर्देश
अदालत ने स्पष्ट किया है कि मतगणना अध्यक्ष पद के सभी संबंधित प्रत्याशियों की मौजूदगी में कराई जाए। साथ ही चुनाव से जुड़े मतपत्रों और सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने की।
दरअसल, रामनगर डिग्री कॉलेज में NSUI की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत ने हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिका में उन्होंने दावा किया कि 29 सितंबर को मतदान के बाद हुई मतगणना के दौरान उनके पक्ष में पड़े कुछ मतों को अमान्य कर दिया गया था।

सूरज रावत ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
सूरज रावत के मुताबिक, उन्होंने मतों को अवैध घोषित किए जाने पर उसी समय चुनाव के लिए बनाए गए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी को विजेता घोषित किया गया था। उन्हें कुल 738 वोट मिले थे, जबकि सूरज रावत के खाते में 733 मत आए।
इस तरह दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर महज पांच वोट का रहा। वहीं ABVP प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 वोट मिले थे। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश के बाद अब रिकाउंटिंग के नतीजे पर सभी की नजरें रहेंगी।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम को बिल्केश्वर रोड के आसपास संदिग्ध बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से दोबारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद होने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में उसके चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस से माफी की गुहार लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस उससे चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
big news21 hours agoदेहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
Nainital23 hours agoहाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी होंगे नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
uttarakhand weather3 hours agoइस बार गुलाबी ठंड का इंतजार छोड़िए, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Ramnagar4 hours agoरामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, अध्यक्ष पद की फिर होगी वोटों की गिनती







































