Nainital
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू , 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल….

नैनीताल : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज, 21 फरवरी से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 11 मार्च तक जारी रहेंगी। इस साल परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं, और इसके लिए धारा 163 लागू की गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।
2,23,387 छात्र परीक्षा में शामिल:
इस वर्ष कुल 2,23,387 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें से 1,13,688 छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा और 1,09,699 छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी समय पर पहुंच चुके हैं और उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, कुछ छात्रों में परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर हल्का तनाव और उत्सुकता भी देखी जा रही है।
आज 12वीं की हिंदी और कृषि विज्ञान परीक्षा:
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 21 फरवरी को 12वीं कक्षा के हिंदी और कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं, कल से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए हिंदी की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
1,245 परीक्षा केंद्र, 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील:
इस बार प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित केंद्र भी बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि छात्रों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
सख्त निगरानी और पारदर्शिता पर जोर:
बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। उनका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता और नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि सभी छात्रों को एक निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का मौका मिल सके।
छात्रों में उत्साह और परीक्षा की गंभीरता:
परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने कहा कि उन्होंने पूरी तैयारी की है, हालांकि, प्रश्न पत्र को लेकर थोड़ा तनाव और उत्सुकता बनी हुई है। परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं, और छात्र पूरी गंभीरता से परीक्षा में जुटे हुए हैं।
big news
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी

Haldwani News : हल्द्वानी से फर्जी मेजर गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। जिसे की असली मेजर ने ही पकड़वाया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था और खुद को मेजर बता रहा था। आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
असली मेजर ने पहचाना और पुलिस को दी जानकारी
फर्जी मेजर का कच्चा-चिट्ठा तब खुला जब एक असली मेजर ने उसे देखा। मिली जानकारी के मुताबिक मेजर अजय पाठक ने 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में आर्मी की वर्दी में देखा।
जब उन्होंने बात की तो उसने खुद को आर्मी का मेजर बताया। लेकिन मेजर अजय पाठक को उसका वर्दी पहनने का तरीका और अन्य चीजें संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ में ठोस जानकारी नहीं दे सका युवक
मेजर अजय पाठक की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लेकिन युवक कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद युवक को गिरफ्ताक कर काठगोदाम थाना लाया गया। यहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश के बाद संदिग्ध युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खटीमा का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है। जो खटीमा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे आर्मी के प्रति आर्कषण था लेकिन वो आर्मी में भर्ती नहीं हो पाया।
इसी आर्कषण के चलते उसने आर्मी की वर्दी पहन ली। फिलहाल वो काठगोदाम में ही नौकरी करता है। पुलिस के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी भी युवक से पूछताछ कर रही है।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Uttarakhand20 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Breakingnews20 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
Champawat24 hours agoवन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
big news21 hours agoटांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत
big news19 hours agoसियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस
big news23 hours agoयमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत, पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत हुई खराब
Rudraprayag18 hours ago51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
big news55 minutes agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर






































