Rudraprayag
उत्तराखंड में पलायन की मार, बुजुर्ग की मौत के बाद शव को कंधा देने भी दूसरे गांव से आए लोग

पलायन को कम करने के सरकार लगातार दावे कर रही है लेकिन आए दिन उत्तराखंड के गांवों से ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं तो सभी को झकझोर कर रख देती हैं। कभी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी की मौत हो जाती है तो कभी शिक्षा के लिए बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई उसने हर किसी को हैरान कर दिया। रूद्रप्रयाग जिले के एक गांव में वृद्धा की मौत हो गई। लेकिन शव को उठाने के लिए चार लोग भी नहीं मिले। ऐसे में एक दिन इंतजार कर अंतिम संस्कार के लिए अगली सुबह दूसरे गांव से लोग बुलाए गए।
बुजुर्ग की मौत के बाद शव उठाने के लिए दूसरे गांव से आए लोग
रूद्रप्रयाग के कांडई का ल्वेगढ़ गांव में पलायन की मार ऐसी पड़ी कि एक वृद्धा की मौत पर उसके शव को कंधा देने के लिए दूसरे गांव से लोगों को बुलाना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में दो दिन पहले एक वृद्धा की मौत हो गई। लेकिन उसके शव को घाट तक ले जाने के लिए चार कंधे भी गांव में नहीं मिले। जब इसकी जानकारी पास के गांव वालों को मिली तो लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद वृद्धा की मौत के एक दिन बाद उसका अंतिम संस्कार किया जा सका। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
सुविधाएं ना मिलने के कारण खाली हो गया है गांव
दरअसल कांडई ग्राम पंचायत का ल्वेगढ़ गांव में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। जिस कारण लगातार पलायन की मार पड़ी और धीरे-धीरे पूरा गांव ही खाली हो गया है। कभी इस गांव में 15 से 16 परिवार रहते थे लेकिन अब इस गांव में तीन महिलाएं और एक पुरूष रह गए हैं। कांडई के ग्राम प्रधान संजय पांडे और पास की ग्राम पंचायत सुनाऊं के प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो दिन पहले गांव में वृद्धा सीता देवी (90) की मृत्यु हो गई। मृतक का बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ऐसे में महिला की अंतिम संस्कार उस दिन नहीं हो पाया। गांव में उनके शव को कंधा देने के लिए लोग नहीं थे। इसकी जानकारी मिली तो पास के गांव से लोग वहां पहुंचे उसके बाद वृद्धा का अंतिम संस्कार हो पाया।
Rudraprayag
तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार

Rudraprayag Accident : चारधाम यात्रा मार्ग पर सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिस से मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
तिलवाड़ा में नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार
चारधाम यात्रा पर निकले पश्चिम बंगाल के यात्रियों की एक कार रविवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
सभी यात्रियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे पानी में फंस गया है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसके अलावा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमों को भी मौके पर भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (यूपी16-डीके0856) बताया गया है। वाहन में कुल पांच यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। वाहन नदी किनारे पानी में फंस गया था, जिसके बाद बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं। वहीं चालक समेत तीन अन्य पुरुष यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।
रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।
Rudraprayag
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी

Devprayag Accident : देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार घटना में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ ने चीन शव बरामद कर लिए हैं। जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।
Table of Contents
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, रेस्क्यू जारी
थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से राफ्ट सहित अतिरिक्त टीम तथा SDRF पोस्ट श्रीनगर से भी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
अब तक नदी से 3 शव हुए बरामद
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार विभिन्न SDRF इकाइयों द्वारा जिला पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर समन्वित और त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन खोज एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

अभियान के दौरान SDRF टीमों द्वारा एक बालक को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहीं नदी से तीन शव (दो पुरुष और एक महिला) बरामद किए गए। जिन्हें राफ्ट के माध्यम से रोडहेड तक लाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर एवं आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की गई, किन्तु वाहन के अंदर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। वर्तमान में शेष 04 लापता व्यक्तियों (02 पुरुष एवं 02 महिला) की तलाश हेतु SDRF की टीमों द्वारा सभी संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान जारी है।
SDRF, स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
Uttarakhand
Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..

Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी, यात्रा को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुचारु रूप से पुनः संचालित कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी (Weather Forecast) अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
नोट: प्रशासन लगातार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Cricket18 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Nainital16 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket15 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news17 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news18 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dehradun15 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Pithoragarh13 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Nainital11 hours agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी







































