Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की !

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक उपभोक्ता भी होता है, और उसे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के बारे में अज्ञानता शोषण का कारण बन सकती है इसलिए उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं या ग्राहकों को उनके हितों के लिए बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और उसके अंतर्गत आने वाले कानूनों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मिलावटी सामग्री का वितरण, अधिक दाम वसूलना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, नाप-तौल में अनियमितता, गारंटी के बाद सर्विस प्रदान नहीं करने के अलावा ग्राहकों के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण संबंधी जानकारी के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन शॉपिंग एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो इस दिशा में भी उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करता है। बीआईएस द्वारा जारी किया गया ‘बीआईएस केयर ऐप’ उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही सरल और प्रभावी टूल है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को विश्व स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानक और गुणवत्ता उत्कृष्ट होंगे, तभी हमारी वस्तुओं और उत्पादों की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भी उपभोग के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें न केवल स्वयं जागरूक होना है, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, उप महानिदेशक उत्तरी क्षेत्र बीआईएस स्नेहलता, ब्रिगेडियर के.जी. बहल एवं बीआईएस देहरादून के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#Governor #ConsumerRights #Awareness #BIS #Exploitation #BISCareApp, #DigitalAge #ConsumerProtection #Quality
Dehradun
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्तसंजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण और डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की।
Table of Contents
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें।
जिलाधिकारी को बूथवार समीक्षा करने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें, जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए और बीएलओ साथ-साथ जाएं और अनिवार्य रुप से तीन विजिट करें।

गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट जरूर करें दर्ज
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां मतदाता उपस्थित नहीं हैं, तो डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ सम्बंधित बूथ लेवल एजेंट्स से भी साझा कर लें। जिन स्थानों पर एबसेंट,शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट वोटर हैं उनके गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट दर्ज करें।
Dehradun
नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर, अगस्त में जारी होगी विज्ञप्ति

Uttarakhand News : नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति अगस्त महीने में जारी होगी।
Table of Contents
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं।
खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए मंगलवार को सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम को विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र जल्द शुरू करने के निर्देश
खेल मंत्री ने बैठक में खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में जिन विषयों में एडमिशन होंगे उनका चयन किया जा चुका है। खेल मंत्री ने बताया कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जुलाई माह से यहां भी पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।

39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल को लेकर होगी बैठक
बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल किस तरह होंगे और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम क्या होगा, इसकी तैयारी के लिए जल्द से जल्द विभाग के अधिकारी उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करें।
इसके अतिरिक्त खेल मंत्री रेखा आर्या ने नई खेल नीति बनाने और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने के काम को भी तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
Dehradun
देहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल

Dehradun News : देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़े कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओम सिटी के पास आरडीएसएस योजना के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने का काम चल रहा था। अचानक पांच श्रमिक करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी के अधीन ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी बिजली का खंभा खड़ा कर रहे थे। काम के दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके चलते पूरे खंभे में करंट दौड़ गया और वहां मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।
एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
हादसा इतना गंभीर था कि अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे सभी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल सभी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
Job10 hours agoUKSSSC Junior Assistant Civil Court Vacancy 2026: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी
Cricket9 hours agoIND-W vs NED-W Dream11 Team Match 10: ICC Women’s T20 World Cup 2026 फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket11 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू
National10 hours agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Dehradun9 hours agoदेहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Udham Singh Nagar11 hours agoबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
big news8 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun11 hours agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब





































