Uttarakhand
कैलाश मानसरोवर तक पहुंचने का सफर अब होगा आसान , यात्रा मार्ग पर बनेगी छह किमी लंबी टनल….

उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को और भी आरामदायक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इस दिशा में, 1600 करोड़ रुपये की लागत से छह किमी लंबी टनल का निर्माण किया जाएगा, जो बूंदी से गर्ब्यांग के बीच बनाई जाएगी। इस टनल के बनने से यात्रा की लगभग 10 किमी दूरी कम हो जाएगी और यात्रा की सुगमता बढ़ेगी।
बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल प्रशांत सिंह ने जानकारी दी कि बीआरओ की हीरक परियोजना के तहत धारचूला से कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बूंदी, छियालेख और गर्ब्यांग के बीच बनने वाली इस टनल के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है, और जल्द ही इस योजना को स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कर्नल सिंह ने बताया कि इस टनल के बनने से श्रद्धालुओं को छियालेख के 27 कठिन मोड़ पार करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। इसके अलावा, बरसात के दौरान भूस्खलन से होने वाली सड़क बंद होने की समस्या का समाधान भी होगा। टनल बनने से कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश तक पहुंचने की दूरी भी घट जाएगी। वर्तमान में धारचूला से गुंजी तक सड़क मार्ग की दूरी 72 किमी है, लेकिन टनल के बाद यह दूरी केवल 62 किमी रह जाएगी।
इसके अलावा, 204 करोड़ रुपये की लागत से तवाघाट-लिपुलेख सड़क के चौड़ीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है। पहले चरण में गुंजी से ज्योलिंगकांग तक 36 किमी दायरे में सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरे चरण में कालापानी से नाभीढांग तक 26 किमी दायरे में डामरीकरण कार्य जारी है।
बीआरओ के हीरक परियोजना के चीफ इंजीनियर एसपी कोलिपे ने बताया कि इस यात्रा मार्ग पर सात नए स्टील गार्डर के पुल बनाए जाएंगे। इन पुलों के निर्माण से श्रद्धालुओं, पर्यटकों, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की आवाजाही सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। इन पुलों का निर्माण 2026 तक पूरा होने की संभावना है।
Pithoragarh
पंचाचूली से लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौके पर ही मौत, 3 घायल

Pithoragarh News : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। धारचूला तहसील क्षेत्र में पंपाबे के पास पर्यटकों से भरी एक बोलेरो वाहन पर अचानक भारी चट्टान गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पंचाचूली से लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्ड
मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना धारचूला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में हुई। चट्टान गिरने के कारण बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय धारचूला भेजा गया।
राजस्थान के कोटा के रहने वाले थे सभी पर्यटक
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी पर्यटक राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र के निवासी थे। एक ही परिवार के नौ सदस्य उत्तराखंड भ्रमण पर आए हुए थे। परिवार में तीन बहनें और छह भाई-बहन शामिल थे, जो प्रदेश के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा कर रहे थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, 3 घायल
यात्रा के दौरान परिवार ने सबसे पहले आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। इसके बाद वे दारमा घाटी स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली बेस कैंप घूमने पहुंचे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पंचाचूली क्षेत्र से लौटते समय उनकी बोलेरो वाहन पंपाबे के पास पहुंची ही थी कि अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टान गिर गई और वाहन उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार घायल यात्रियों का इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Nainital
नैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी

Nainital News : सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के बीच मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप दोपहर में अचानक जल संस्थान के सीवर टैंकर के ब्रेक फेल होने पर ने दो लोगों को चपेट में ले लिया।
Table of Contents
नैनीताल में बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला
नैनीताल में बेकाबू ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पालिका सभासद और माँ नैना देवी के अध्यक्ष और पदाधिकरियों व स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बी.डी. पांडेय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारण मौके पर मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के दिल्ली के गगन विहार की रहने वाले पर्यटक नैनीताल घूमने आए हुए थे। तभी जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रही दो महिला पर्यटकों पर चढ़ गया। हादसे में एक महिला की टांग बुरी तरह कुचल गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। संकरे मार्गों, बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
वाहनों की नियमित तकनीकी जांच, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं ऐसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत

Pithoragarh News : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रेबीज से एक बच्चे की मौत हो गई। बीते 20 दिनों के भीतर रेबीज के कारण दूसरे किशोर की मौत का मामला सामने आया है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत
धारचूला के जुम्मा गांव निवासी 14 वर्षीय मोहित धामी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उसे पानी और हवा से डर लगने लगा था तथा उसके व्यवहार में भी असामान्य बदलाव दिखाई दे रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
चिकित्सकों की जांच में रेबीज संक्रमण की आशंका सामने आई, जिसके बाद उसे विशेष निगरानी में रखा गया। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के लिए उसे अलग वार्ड में भर्ती किया। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ महीने पहले गांव में एक लावारिस कुत्ते ने कई लोगों को काटा था। बाद में उस कुत्ते की भी मौत हो गई। हाल के दोनों मामलों में मृत किशोर उसी घटना से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
पहले भी गांव के एक अन्य किशोर की रेबीज संक्रमण से हुई मौत
इससे पहले भी गांव के एक अन्य किशोर की रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। लगातार दूसरी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित लोगों की पहचान और निगरानी की प्रक्रिया तेज कर दी है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ते या अन्य जानवर ने काटा है तो वह तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और समय पर एंटी-रेबीज टीका लगवाएं।
Cricket13 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Nainital11 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
big news12 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Cricket11 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news14 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dehradun11 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Pithoragarh9 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Nainital6 hours agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी






































