Dehradun
उत्तराखंड: धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर क्षमता से अधिक भीड़ जुटने से पहले ही डिवाइस सिस्टम कंट्रोल रूम को करेगा अलर्ट, पल-पल की देगा जानकारी।

देहरादून – अब चारधाम समेत विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर क्षमता से अधिक भीड़ जुटने से पहले ही डिवाइस सिस्टम कंट्रोल रूम को अलर्ट जारी कर देगा। साथ ही पल-पल की जानकारी भी देगा। भीड़ को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करने के लिए यह डिवाइस आधारित सिस्टम आईआईटी के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। इसके काम के अनुरूप ही डिवाइस को क्राउड आई नाम दिया गया है।

आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग सेक्शन के शोधकर्ता प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि डिवाइस बनाने का मकसद किसी भी धार्मिक स्थल या परिसर में रियल टाइम मॉनीटरिंग और क्षमता से अधिक भीड़ होने से पहले अलर्ट जारी करना है। आईआईटी परिसर में की गई टेस्टिंग में इसके शानदार परिणाम मिले हैं।
अब यमुनोत्री में इसे लगाने के लिए उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) देहरादून को फंडिंग के लिए आवेदन किया गया है। बजट मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वदेशी तकनीक से निर्मित इस डिवाइस को तैयार करने में 60 से 70 हजार रुपये की लागत आई है।
विकसित की गई तकनीक का पेटेंट हासिल करने के लिए भी आवेदन किया गया है। इसके अगले चरण में भीड़ में शामिल स्त्री और पुरुष के अलग-अलग आंकड़े भी जारी करने के लिए सिस्टम को अपडेट किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन में हरिद्वार में बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग का भी सर्वे किया जा रहा है। ताकि यहां लगने वाले जाम की समस्या का समाधान किया जा सके।
प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि यह सिस्टम न केवल भीड़ प्रबंधन में मददगार होगा। बल्कि कुंभ जैसे बड़े आयोजन में भीड़ के कारण भगदड़ की आशंका और ओवरलोड होने के चलते पैदल पुलों के गिरने के खतरे को भी कम करेगा। इस डिवाइस को प्रत्येक पैदल पुल पर लगाया जा सकता है। पुल पर जैसे ही क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ेंगे तो यह अलर्ट जारी कर देगा। इसी तरह कुंभ जैसे आयोजन में भी निर्धारित क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए अलर्ट जारी किया जा सकता है। बताया कि क्राउड आई सिस्टम में कैमरा हेड रीडिंग करते हुए आने -जाने वाले लोगों पर नजर रखता है। इसके बाद ऐज कंप्यूटिंग के जरिए रियल टाइम में इमेज की प्रोसेसिंग की जाती है। फिर कंप्यूटर एआई बेस्ड एल्गोरिदम के जरिए भीड़ में लोगों की सटीक संख्या निकालकर अलर्ट जारी किया जाता है।
इस सिस्टम की खासियत यह होगी कि वास्तविक समय में मौजूद लोगों की संख्या का आंकड़ा जारी करेगा। इसके जरिए प्रशासन जगह और दूरी के हिसाब से निकासी द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय अमल में ला सकेगा।
क्राउड आई डिवाइस सिस्टम को किसी भी जगह लगाने के लिए वायर की जरूरत नहीं होगी। यह सिस्टम पूरी तरह वायरलेस होगा। साथ ही इसका संचालन बिजली के साथ-साथ सोलर से किए जाने की भी व्यवस्था की गई है।
Dehradun
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu’s Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। शनिवार को वो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सुरक्षा बल
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून के महत्वपूर्ण चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के निर्धारित आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दून शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की हो रही जांच
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम को समय रहते रोका जा सके।
Dehradun
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विशेष पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।
Table of Contents
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
देहरादून सहित राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और देश को नई दिशा मिली है।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Ramnagar23 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Nainital2 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Breakingnews22 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
big news5 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
big news3 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Cricket4 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket2 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun2 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत






































