Dehradun
मुख्यमंत्री धामी की महत्वाकांक्षी योजना , उत्तराखंड के हजारों परिवारों को मिलेगा अपना घर….

देहरादून: सर पर पक्की छत का सपना हर किसी का होता है, लेकिन वित्तीय बाधाओं और निर्माण की लागत के कारण लाखों लोग इस सपने को पूरा नहीं कर पाते। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) इस समस्या का समाधान करने के लिए किफायती घरों की परियोजना पर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने किफायती आवासों के निर्माण के लिए करीब 16,000 घरों का निर्माण करने की योजना बनाई है, जिससे राज्य के कई जरूरतमंद परिवारों को अपने खुद के घर का सपना साकार करने का मौका मिलेगा।
उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है। परिषद 15 परियोजनाओं पर निजी निवेशकों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसमें कुल 12,856 आवासों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, शेष पांच परियोजनाएं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा बनाई जा रही हैं, जिनमें कुल 3,104 आवासों का निर्माण किया जाएगा। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के अनुसार, अब तक 1,760 घरों का निर्माण करके लाभार्थियों को सौंपा जा चुका है, और 14,635 आवासों का आबंटन भी कर दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य मार्च 2025 तक सभी परियोजनाओं को पूरा करना है।
महज ढाई लाख में घर की सुविधा
इस योजना के तहत, निजी निवेशक 6 लाख रुपए की लागत से दो कमरे, किचन और शौचालय जैसी सुविधाओं से युक्त घर तैयार करते हैं। इनमें से 3 लाख रुपए की सहायता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलती है, जिसके बाद लाभार्थी को महज ढाई लाख रुपए में यह घर मिल जाता है। इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपए से कम है और जिनका उत्तराखंड में 15 जून 2015 से पहले निवास होना आवश्यक है।
एमडीडीए की परियोजनाएं
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने तीन परियोजनाओं का निर्माण किया है। इनमें ट्रांसपोर्ट नगर में 224 फ्लैट, तरला आमवाला में 240 फ्लैट और धौलास में 240 फ्लैट शामिल हैं। धौलास परियोजना मार्च 2025 तक तैयार हो जाएगी। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि इन फ्लैट्स के लिए लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता से किया गया है और निर्धारित समय में सभी को उनके फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को लेकर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पीएम आवास योजना लागू की है, जिसके तहत आवासहीन परिवारों को पक्का घर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में आवास विकास प्राधिकरण ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य के हजारों परिवारों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया है।”
#AffordableHousing #Uttarakhand #HousingForAll #PMAY #AffordableHomes #UttarakhandGovernment #HousingProjects #MDDABuildings
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Dehradun
तेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Dehradun News : उत्तराखंड में गुरूवार को बारिश के कारण गुच्चूपानी क्षेत्र में अचानक पानी आने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी में अचानक पानी आने के कारण सात पर्यटक नदी के बीच में फंस गए। एसडीआररएफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
तेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक
देहरादून के गुच्चूपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया, जब नदी में नहाने गए सात पर्यटक अचानक तेज बहाव के कारण बीच में बने एक टापू पर फंस गए। शुरुआत में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पाया कि कुल सात लोग वहां मौजूद थे।
SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
एसडीआरएफ एसएसपी अर्पण यदुवंशी के अनुसार, नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज था, जिससे पर्यटक घबराए हुए थे। टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी पर्यटक अब सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सहस्त्रधारा में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
देहरादून में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। सहस्रधारा क्षेत्र में अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ जैसे दृश्य बन गए, जिससे वहां पर्यटकों के लिए बनाए गए तालाबों की दीवारों को नुकसान पहुंचा।
Dehradun
वीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर

dehradun traffic: देहरादून में कल यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शहर में बढ़ती भीड़ और विशेष आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुछ रास्तों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
जबकि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान की जानकारी जरूर ले लें।
वीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
दिल्ली / हरियाणा / गाजियाबाद / मेरठ / मुज्जफरनगर / सहारनपुर/ रुडकी से मसूरी / चकराता जाने वाले वाहनों हेतु रुट प्लान –
(उत्तर प्रदेश / हिमांचल प्रदेश) से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान)
1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए –
प्लान A-
डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड चौक – कमला पैलेस – बल्लीवाला फ्लाई ओवर –बल्लूपुर – कैन्ट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा– पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी
प्लान B –
ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा -सेन्ट ज्यूड चौक -कमला पैलेस -बल्लूपुर चौक- कैण्ट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुये मसूरी जा सकेंगे।
2- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता ) के लिए –
डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट– ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक – नया गांव – सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड़ से –चकराता।
3- प्रेमनगर – बल्लूपुर चैक – कौलागढ – कैन्ट तिराहा – सफ्लाई डिपो- किमाड़ी- लम्बीधार- हाथीपांव – जीरो बैंड – मसूरी
वापसी का रुट प्लान-
मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए –
कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़ -सांई मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सी0एस0डी0 तिराहा – कैन्ट तिराहा- बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक।
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए-
कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यू0के0लिप्टस-ई0सी0 रोड़ –फब्बारा चौक –रिस्पना पुल-आई0एस0बी0टी0- आशारोड़ी
मसूरी से ऋषिकेश मार्ग-
कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर-किरशालीचौक –कालागांव –मालदेवता-थानों रोड़- भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश ।
ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट:-
(i) ऋषिकेश – एयरपोर्ट तिराहा- एस0डी0आर0एफ0 तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी।
(ii) डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला – पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी ।
दबाव होने की स्थिति में
(i) डोईवाला – मिंयावाला- नत्थूवाला- पुलिया नं0 6- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग – आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी ।
(ii) नेपाली फार्म तिराहा –भानियावाला तिराहा – पी0एन0बी0 तिराहा- थानो रोड़ – महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी।
(iii) हरबर्टपुर- विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला – जुड्डो- यमुना पुल – कैप्टी फॉल- मसूरी
वापसी के लिए रुट –
ऋषिकेश के लिए – मसूरी – कोठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड़ तिराहा- ऋषिकेश
हरिद्वार के लिए – मसूरी – कोठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड़ तिराहा- भानियवाला – हरिद्वार।
देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान –
1-पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर – मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा।
2-सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर – एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।
1-सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर – सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा।
2-गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर – गुच्चुपानी तिराहा पे बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत Parking / Traffic Plan
प्लान-A
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा।
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा।
प्लान-B
इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा, जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।
किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा।
प्लान-C
इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से हाथीपाँव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा।
ऋषिकेश हेतु Traffic Plan
Weekend के दृष्टिगत यातायात को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वृहद यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके अन्तर्गत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित Plan A, Plan B ,Plan C बनाये गये है। जो यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर लागू किया जायेगा।
Plan A-
यातायात का दबाव कम होने पर निम्न प्रकार भेजा जायेगा।
● Weekend हेतु हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से ऋषिकेश आने वाले छोटे-बडे वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जाएगा।
सप्तऋषि रायवाला नेपाली फार्म श्यामपुर चौकी नटराज चौक ढालवाला चौकी भद्रकाली बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा तपोवन चौकी ब्रहमपुरी शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा ।
● Weekend हेतु देहरादून से ऋषिकेश आने वाले छोटे बड़े वाहनो को भेजा जाएगा।
देहरादून नटराज चौक ढालवाला चौकी भद्रकाली बाईपास रोड़ होते हुये तपोवन तिराहा तपोवन चौकी ब्रहमपुरी शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।
Plan B
यातायात का अधिक दवाब होने की स्थिति में
सप्तऋषि रायवाला नेपाली फार्म लालतप्पड़ भानियावाला रानीपोखरी नटराज चौक ढालवाला चौकी भद्रकाली बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा तपोवन चौकी ब्रहमपुरी शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।
PlanC यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में
सप्तऋषि रायवाला नेपाली फार्म लालतप्पड़ भानियावाला रानीपोखरीगुजराडा कट नरेन्द्रनगरप्लास्डा चौकी नरेन्द्रनगर भद्रकाली बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा तपोवन चौकी ब्रहमपुरी शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।
Weekend समाप्त होने के उपरान्त पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक, जो हरिद्वार एवं हरिद्वार से आगे जाने वाले है, उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा ।
● शिवपुरी/ नीलकण्ठब्रह्मपुरी तिराहेगरुडचट्टी बायपास रोड़ होते हुये पशुलोक बैराजचीला होते हुये हरिद्वार भेजा जायेगा।
Weekend समाप्त होने के उपरान्त पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक जो ऋषिकेश या देहरादून मार्ग में जाने वाले है, उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा।
● शिवपुरी ब्रहमपुरी तपोवन चौकी तपोवन तिराहा बायपास रोड होते हुये भद्रकाली ढालवाला चौकी नटराज चौक से गंतव्य को भेजा जायेगा।
डायवर्जन प्लान
यातायात का अत्यधिक दवाब होने की स्थिति में बडे वाहनो (हैवी ट्रैफिक) को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा ऋषिकेश में रात्रि में नो-एण्ट्री खुलने के बाद ही प्रवेश करने दिया जायेगा। भारी वाहन नेपाली फार्म लालतप्पड़ भानियावाला रानीपोखरी नटराज चौक के ऋषिकेश के रास्ते आवागमन कर सकेगे।
यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में मुनिकीरेती की ओर से आने वाले वाहनो को मुख्य हरिद्वार मार्ग से वन-वे करते हुये श्यामपुर की ओर भेजा जायेगा एवं श्यामपुर से आने वाला प्रत्येक वाहन बाईपास रोड़ पर डायवर्ट करने के साथ-साथ पुरानी चुंगी, पुराना बस अडडे से भी वाहनो को नटराज चौक की ओर भेजा जायेगा, मुनिकीरेती ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग को केवल श्यामपुर जाने वाले वाहनो हेतु वनवे किया जायेगा।
चन्द्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहा हरिद्वार रोड तक आटो /विक्रमों के लिये जीरो जोन घोषित किया गया है । इस बीच कोई भी ऑटो/ विक्रम सवारी उतारने एवं बैठाने हेतु नहीं रुकेगा।
यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में प्लान-सी के अनुसार आटो, विक्रम को भी श्यामपुर चौकी से बाईपास रोड़ में डायवर्ट किया जायेगा।
कुछ पर्यटक बडी बसों के माध्यम से Weekend हेतु ऋषिकेश पहुचते है, ऐसी बसों को ढालवाला एवं आईएसबीटी पार्किग में पार्क करा कर छोटे वाहनो द्वारा निर्धारित रुट से भेजा जायेगा।
ढालवाला एवं आईएसबीटी पार्किग फुल होने पर आईडीपीएल स्थित अस्थायी पार्किग में वाहनो को पार्क कर छोटे वाहनो से निर्धारित रुट से भेजा जायेगा।
रोड़वेज की समस्त बसे चौकी श्यामपुर तिराहा से बाईपास रोड़ होते हुये नटराज चौक से आईएसबीटी आती है एवं बाहर जाने वाली रोडवेज भी इसी रुट से बाहर जाती है । पर्वतीय मार्ग में जाने वाले रोडवेज/ गढ़वाल मण्डल की बसो को नटराज, ढालवाला बाईपास रोड़ से भेजा जाएगा।
ऋषिकेश क्षेत्र पार्किंग स्थल
1- ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश
2- भरत इंटर कालेज ऋषिकेश
3- आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस के पास
4- कालीकमली आश्रम ऋषिकेश
5- निर्मल धर्मशाला
विकासनगर क्षेत्र पार्किंग स्थल
1- मेला ग्राउण्ड बाडवाला
2- हरबर्टपुर बस स्टैण्ड
3- कटापत्थर
4- विकासनगर बाजार
5- ब्रकुलीन मार्सलॉ (BDM) स्कूल विकासनगर
6- नयां गांव पुलिस चौकी से 30 मी0 आगे ( क्षेत्रफल 1.5 बीघा )
7- नया गांव पुलिस चौकी से 100 मी0 आगे (क्षेत्रफल 12 बीघा)
मसूरी क्षेत्र पार्किंग स्थल
1- पिक्चर पैलेस
2- लण्ढौर रोड
3- कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड
4- टाउन हॉल के नीचे
5- किंग क्रेग
6- मसूरी स्थित समस्त होटल
7- कम्पनी गार्डन रोड पर
8- मैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड
9- विकास होटल पार्किंग कुलडी
10- गज्जी बैंड में सड़क किनारे
देहरादून क्षेत्र पार्किंग स्थल
1- रेंजर्स ग्राउण्ड, नियर बुद्धा चौक
2- परेड ग्राउण्ड, नियर तिब्बती मार्केट
3- पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक
4- काबुल हाउस नियर सर्वे चौक
5- कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
6- एमडीडीए पार्किंग नियर घण्टाघर
7- राजीव गांधी कॉम्पलैक्स नियर तहसील चौक
8- जनपथ कॉम्पलैक्स, नियर बिन्दाल पुल चकराता रोड
अपील / एडवाइजरी:-
1- अति-आवश्यक सेवा (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा।
2- NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा तथा आवश्यक वैद्याानिक कार्यवाही की जायेगी।
3- धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
4- किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें।
5- ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज (Facebook/Instagram/Twitter) को फोलो करें।
6- Weekend पर मसूरी / ऋषिकेश / देहरादून / विकासनगर आने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे मार्गों पर प्रदर्शित सूचना बोर्ड (फ्लैक्स) का अनुपालन / अनुसरण करें।
Cricket12 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket15 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun15 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Breakingnews9 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar12 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Cricket11 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews13 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान






































